फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brajghat on Phalgun Purnima

वस्या पर ब्रजघाट,तिगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे जूझा जाम से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Brajghat on Phalgun Purnima
ब्रजघाट में फाल्गुन पूर्णिमा पर स्नान को उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : GAJRAULA
मेरठ, गाजियाबाद ध्यानार्थ
विज्ञापन

फाल्गुन पूर्णिमा पर ब्रजघाट, तिगरी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हाईवे जाम
हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, हाईवे पर चार घंटे तक रेंगते रहे वाहन
(फोटो 28 जीजेएलपी 01 एवं 02)
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला(अमरोहा)। फाल्गुन पूर्णिमा पर रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट और तिगरी के गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। पुलिस द्वारा कोई रोकटोक न होने से दोनों ही स्थानों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उनके वाहन सड़क पर ही खड़े होने से हाईवे चार घंटे जाम की गिरफ्त में रहा।
रविवार को फाल्गुन पूर्णिमा पर गंगा में स्नान के लिए सवेरे से ही ब्रजघाट और तिगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया था। घाटों पर पुलिस द्वारा कोई रोकटोक नहीं किए जाने से लोगों ने बेखौफ होकर स्नान किया। हर बार की तरह इस बार भी सबसे अधिक भीड़ ब्रजघाट में ही रही। वहां दिल्ली और एनसीआर आदि के साथ ही विभिन्न प्रदेशों से श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। वैसे भी छोटी होली का पर्व होने के कारण भीड़ अधिक उमड़ी थी। वहीं स्नान को आए श्रद्धालुओं के वाहनों की वजह से ब्रजघाट में सुबह आठ बजे से जाम लगना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे के बाद ही भीड़ हल्की होने पर जाम खुलना शुरू हुआ। उधर, तिगरी में भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि इस बार पुलिस की सख्ती नहीं होने से वहां भी भीड़ अधिक रही और गंगातट पर मेला भी लगा। पंडित गंगासरन शर्मा ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा पर स्नान का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

ब्रजघाट में डूब रहे किठौर के युवक को बचाया
गजरौला। फाल्गुन पूर्णिमा पर किठौर (मेरठ) निवासी अजय सिंह (26) पुत्र हरवीर सिंह भी गंगा में स्नान के लिए ब्रजघाट आया था। स्नान करते समय वह गहरे पानी में समाने लगा। अजय को पानी में डूबता देख घाट पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं ने शोर मचा दिया। इस पर वहीं मौजूद नाविकों ने पानी में छलांग लगा दी और युवक को सकुशल बाहर निकाल लाए। पेट में पानी चले जाने के कारण वह बेहोश हो गया था। कुछ देर बाद होश में आने पर अपने दोस्तों के साथ घर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिगरी में मृत गोवंश को देख मची खलबली
गजरौला। फाल्गुन पूर्णिमा पर इस बार तिगरी में रिकॉर्ड भीड़ रही। वहीं गंगा नदी में मृत गोवंश को देख घाट पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में खलबली मच गई। लोगों ने बांस लेकर उसे आगे खिसका दिया। रविवार को गंगाधाम तिगरी में श्रद्धालु गंगा में स्नान कर रहे थे। बताया कि इसी दौरान पानी में बिजनौर की दिशा से मृत गोवंश को देख गंगा में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं में खलबली मच गई। उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर घाट पर मौजूद लोग बांस लेकर दौड़े और उसे आगे खिसका दिया। लोगों का कहना है कि गंगा के पानी में अक्सर मृत पशु बहकर आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed