फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bobby was stabbed 13 times with a knife

Amroha News: चाकू से बॉबी पर किए थे 13 वार

Fri, 19 May 2023 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 19 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bobby was stabbed 13 times with a knife
गजरौला। भाई के किराए के कमरे में मिले बॉबी के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ 13 वार किए गए थे। वार उसके पेट, सीने से लेकर मुंह तक पर किए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। चाकू से ताबड़तोड़ वार के कारण अधिक रक्त बह गया। जिससे उसकी मौत हुई। बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर शुमाली निवासी बाबू राम सिंह उर्फ गुरमीत सिंह के बेटे का शव बुधवार को गजरौला के मोहल्ला चौधरी चरण सिंह नगर में सेवानिवृत्त प्रतिरक्षण अधिकारी गणपत सिंह के मकान में मिला। उनके मकान में मृतक का बड़ा भाई दीपू किराए पर रहता है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बॉबी की चाकू से गोद कर हत्या की गई थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बॉबी पर चाकू से 13 वार किए गए थे। उसके पेट, गर्दन और पीठ पर लगे। सीओ अरुण कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि चाकू से ताबड़तोड़ हमले में अधिक रक्त बह जाने के कारण उसकी मौत हुई। उधर पुलिस की निगाह कॉल डिटेल पर भी टिकी हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। मृतक व दीपू के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। इसके बाद ही पुलिस को कुछ सुराग मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed