फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BLO duty of a handicapped teacher was assigned 12 km away

Amroha News: दिव्यांग शिक्षक की 12 किलोमीटर दूर लगाई बीएलओ ड्यूटी

Wed, 20 Aug 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 20 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
BLO duty of a handicapped teacher was assigned 12 km away
गजरौला। प्राथमिक विद्यालय गढ़ावली के सहायक अध्यापक भूषण कुमार की करीब 12 किलोमीटर दूर बीएलओ में ड्यूटी लगाई गई है जबिक वह दिव्यांग है और व्हीलचेयर से ही स्कूल आते है। उनके शरीर के नीचे का हिस्सा काम नहीं करता है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गढ़ावली में नियुक्त चार शिक्षकों की बीएलओ में ड्यूटी लगाई है। चारों को शहवाजपुर डोर, फत्तेहपुर बाटुपुरा, मोहम्मदाबाद व तिगरिया खादर का जिम्मा सौंपा गया है। तिगरिया खादर गांव गढ़ावली से करीब 12 किमी दूर है। स्कूल में तैनात 50 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग सहायक अध्यापक भूषण कुमार को तिगरिया खादर गांव दिया गया है। तिगरिया खादर तक आने जाने के लिए कोई साधन नहीं है। बाइक या अपनी अन्य सवारी से ही पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

हापुड़ निवासी भूषण कुमार कांकाठेर में किराए पर रहते हैं। वह व्हीलचेयर से ही स्कूल आते है। भारत भूषण के मुताबिक 50 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद उनकी बीएलओ में ड्यूटी लगाई गई है। वह भी करीब 12 किलोमीटर दूर। प्रधानाध्यापिका कुमारी चूनम देवी ने बताया कि उन्होंने ड्यूटी कटवाने के लिए बीआरसी केंद्र में प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छह साल से नहीं मिला दिव्यांग भत्ता
सहायक अध्यापक भूषण ने बताया कि उनको एक हजार रुपये दिव्यांग भत्ता मिलता है। वह छह साल से इसी विद्यालय में कार्यरत हैं। उन्होंने दिव्यांग भत्ते के लिए छह साल से उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।

वर्जन बीएलओ ड्यूटी उनके कार्यालय से नहीं तहसील से लगाई जाती है। दिव्यांग सहायक अध्यापक की बीएलओ से ड्यूटी कटवाने के लिए पत्र लिखा गया है। - आरती गुप्ता, बीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed