{"_id":"67a66be718608113ba019f01","slug":"blackmailed-a-girl-who-went-to-a-wedding-by-making-a-video-of-her-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-133882-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी में गई युवती का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी में गई युवती का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
शादी में शामिल गई क्षेत्र निवासी युवती की कुछ युवकों ने वीडियो बना लिया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 21 जनवरी को वह हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में शादी समरोह में गई थी। शादी में पहुंचे कुछ युवकों ने चोरी-छिपे उसके फोटो और वीडियो बना ली। आरोपी उसे ब्लैकमेल करना लगे। उसके साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद परिवार के लोगों के साथ पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर हसनपुर क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर निवासी आकाश व दिनेश और गजरौला क्षेत्र के गांव कासमावाद निवासी सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।