फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Black Fungus apprehensive businessman referred in critical condition

ब्लैक फंगस आशंकित व्यापारी गंभीर हालत में रेफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Black Fungus apprehensive businessman referred in critical condition
मंडी धनौरा(अमरोहा)। नगर निवासी ब्लैक फंगस आशंकित एक व्यापारी को उपचार के लिए गंभीर हालत में मुरादाबाद से दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। उन्हें दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों के अनुसार उनकी जांच कराई जा रही है। हालांकि सीएमओ ने ब्लैक फंगस पीड़ित व्यक्ति की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

नगर निवासी एक व्यापारी कई दिनों से बीमार चल रहा था। जिसका उपचार एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। हालात में सुधार नहीं होने पर उपचार के लिए मुरादाबाद के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था। उनका पिछले काफी दिनों से वहां उपचार चल रहा था। व्यापारी के चेहरे व आंख में लगातार दर्द हो रहा था। बीते सोमवार को आंख में सूजन बढ़ने व हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। यहां उन्हें दिल्ली साकेत स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने ब्लैक फंगस की आशंका के चलते उनकी रिपोर्ट कराई है। परिजनों के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद ही ब्लैक फंगस का पता चल पाएगा। उधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सौभाग्य प्रकाश ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इंकार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed