फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bku says Payment of sugarcane price to farmers received in 4 days

4 दिन में मिले किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान: भाकियू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bku says Payment of sugarcane price to farmers received in 4 days
नौगांवा सादात में पंचायत के दौरान भाकियू भानु के पदाधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
नौगांवा सादात। किसान समस्याओं को लेकर भाकियू भानु के पदाधिकारियों की तहसील परिसर में मासिक पंचायत आयोजित हुई। जिसमें गन्ना के बकाया भगुतान और कोराल बिजली घर की क्षमता बढ़ने की मांग की गई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर तत्काल समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन यूनियन भानु के तहसील अध्यक्ष महीपाल सिंह सैनी के नेतृत्व में मासिक पंचायत आयोजन हुआ। जिसमें बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हित में काफी सराहनीय फैसले ले रही है। कोराल बिजली घर की क्षमता में वृद्धि की जाएं। जिससे किसानों को बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल सके। गन्ने का भुगतान 14 दिन के भीतर किसानों को मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सभी किसानों को मिलना चाहिए। आवारा पशुओं के लिए गौशाला बनाई जाए। वृद्ध लोगों की पेंशन बनाई जाए। बैठक उपरांत अपनी मांग का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर मुख्य रूप से महिपाल सैनी, चौधरी धर्मवीर सिंह, पूनम चौधरी, चन्द्रपाल सिंह, रघुबीर सिंह, शीशराम सैनी, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed