फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP's fort collapsed in Dhanaura, voters ride elephant

Amroha News: धनौरा में ढहा भाजपा का किला, मतदाताओं ने की हाथी की सवारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
BJP's fort collapsed in Dhanaura, voters ride elephant
अमरोहा। पिछले 10 साल से काबिज धनौरा नगरपालिका में भाजपा का किला ढह गया है। इस बार यहां के मतदाताओं ने हाथी की सवारी की है। इस बार बसपा के प्रवीण अग्रवाल चेयरमैन चुने गए हैं। जबकि इससे पहले 10 साल लगातार भाजपा के राजेश सैनी अध्यक्ष थे। अमरोहा नगर पालिका में लगातार दूसरी बार कमल खिला है तो वही वर्ष 2017 में हसनपुर सीट पर बसपा की कुर्सी पर कमल खिला गया है। भाजपा के राजपाल सैनी यहां अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। बछरायूं नगर पालिका और उझारी नगर पंचायत के मतदाताओं ने दूसरी बार भी सपा पर भरोसा जताया है। बछरायूं में सपा के राहत हसन चुनाव जीते हैं, तो उझारी में विधायक कमाल अख्तर की पत्नी हुमैरा अखकर दोबारा चेयरमैन चुनी गई हैं। नवसृजित सैदनगली नगर पंचायत में भाजपा की डॉ. अनुकृति चौधरी को नगर पंचायत की प्रथम महिला नागरिक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वही नौगांवा सादात नगर पंचायत में निर्दलीय से लोक दल का दामन थामने वाले नदीम अब्बास जैदी की पत्नी सुवीना जैदी पर लोगों ने भरोसा जताया है। जबकि जोया नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी के जुबैर अहमद चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं। बात सभी नौ नगर निकायों की करें तो अमरोहा और हसनपुर और सैदनगली नगर निकायों में भाजपा का कब्जा हो गया है। जबकि बछरायूं और उझारी में सपा और धनौरा व गजरौला में बसपा कब्जा हो गया है। नौगांवा सादात में रालोद और जोया में आम आदमी पार्टी ने परचम लहराया है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में आए चुनावी नतीजों की बात करें तो अमरोहा नगरपालिका, धनौरा व गजरौला की चेयरमैन कुर्सी पर भाजपा का कब्जा था। जबकि बछरायूं पालिका, नगर पंचायत जोया, नगर पंचायत उझारी पर सपा और नौगांवा सादात नगर पंचायत पर निर्दलीय और हसनपुर पालिका पर बसपा के चेयरमैन काबिज थे। तब भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी और इस बार भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed