फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP woman leader threatened for not withdrawing case

Amroha News: मुकदमा वापस नहीं लेने पर भाजपा महिला नेता को धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
BJP woman leader threatened for not withdrawing case
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

मुकदमा वापस नहीं लेने पर जानलेवा हमले के आरोपी ने भाजपा महिला नेता को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र निवासी भाजपा महिला नेता की बेटी डॉक्टर है। करीब एक साल पहले नारंगपुर के मोहल्ला राजनगर निवासी अजय कुमार ने महिला नेता की बेटी से छेड़खानी की थी। इसकी रिपोर्ट देहात थाने में दर्ज कराई गई थी। महिला नेता की बेटी ने अजय के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और धमकी देने का भी केस दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी अजय ने हाईवे पर कार में टक्कर मारकर महिला नेता की बेटी पर जानलेवा हमला किया था। मामले में भी डिडौली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सभी मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

आरोपी अजय जमानत पर है और लगातार मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी दे रहा है। आठ अक्तूबर की दोपहर महिला नेता बेटी के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं, जहां अजय भी मौजूद था। आरोप है कि महिला नेता और उनकी बेटी को देखकर वह गाली-गलौज करने लगा। मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। भीड़ जमा होने पर आरोपी भाग गया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed