फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP murdered democracy in municipal elections: Naseemuddin Siddiqui

नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या: नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
BJP murdered democracy in municipal elections: Naseemuddin Siddiqui
अमरोहा। नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने खुलेआम लोकतंत्र की हत्या की है। चुनाव व मतदान के दौरान ऐसा लगा कि चुनाव भाजपा के प्रत्याशी नहीं बल्कि सरकार और प्रशासन लड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कैंप कार्यालय जोया पर चुनाव समीक्षा बैठक हुई और जीते हुए सभासदों का स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सत्ता के दबाव में जिला प्रशासन द्वारा चुनाव में खुलेआम सत्ता पक्ष का साथ दिया। विपक्ष के लोगों के पर्चे खारिज किए गए। उनको चुनाव लड़ने से रोका गया। जहां-जहां भी भाजपा के प्रत्याशियों के विरुद्ध मजबूत ओबीसी समाज व वर्ग के लोगो ने अपना नामांकन दाखिल किया प्रशासन द्वारा उनके पर्चे खारिज कर दिए गए। सत्ता पक्ष के लोगों ने सत्ता का दुरुपयोग व धन का प्रयोग किया। आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई। शिकायत करने के बावजूद भी जिला प्रशासन ने बीजेपी के प्रत्याशियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की। विपक्ष के नेताओं को जबरदस्ती हिरासत में लिया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया, मुकेश यादव, शमीम अय्यूब, चौधरी सुखराज सिंह, फैज आलम रायनी, सत्तार सैफी, नरेंद्र सिंह, जयपाल सिंह जाटव, नरेंद्र सिंह, यासिर अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed