फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP leader's wife embezzles Rs 39.68 lakh from contractor

Amroha News: भाजपा नेता की पत्नी ने ठेकेदार के 39.68 लाख हड़पे

Thu, 10 Jul 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 10 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's wife embezzles Rs 39.68 lakh from contractor
अमरोहा। भाजपा नेता की पत्नी ने मकान का निर्माण कराकर ठेकेदार के 39.68 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मामले में सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अमरोहा के आवास विकास कॉलोनी द्वितीय निवासी गौरव सिरोही की एमएम डव्लपर्स एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म है। उनकी फर्म ठेके पर मकान व नक्शा बनाने आदि का काम करती है। आरोप है कि अक्तूबर 2020 में देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला महम्दी की मंढैया निवासी भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह की पत्नी मुनेश कौर ने गौरव की फर्म से मकान निर्माण कराने का अनुबंध किया। इसके बाद गौरव ने मकान का निर्माण शुरू करा दिया। मुनेश ने पहली किस्त में 2.5 लाख और दूसरी किस्त में 13.5 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। तीन साल यानी अक्तबूर 2023 में मकान का निर्माण लगभग पूरा हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान गौरव का मुनेश कौर पर 39.68 लाख रुपये का भुगतान बकाया निकला। आरोप है कि बकाया रुपये का भुगतान करने को लेकर भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी ने आनाकानी शुरू कर दी। आरोप है कि तकादा करने पर दोनों ने धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने की बात कही और बेटे विश्वजीत व अन्य लोगों के साथ मिलकर गौरव से मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। गौरव ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। मामले में सीजेएम डाॅ. लकी ने नगर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही कार्रवाई से जुड़ी रिपोर्ट सात दिन में अदालत में तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गौरव सिरोही से पहले ही मेरा धोखाधड़ी का एक मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। उसने पहले भी एक शिकायत की थी। इसकी पुलिस ने जांच की थी जिसमें आरोप गलत पाए गए थे। उसने गलत तथ्यों के आधार पर कोर्ट से आदेश लिए हैं। उसने जो भी आरोप लगाए हैं वह गलत व निराधार हैं। -सुरेंद्र सिंह, भाजपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed