फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bjp leader told

गुंडाें और खनन माफिया काे संरक्षण दे रही प्रदेश सरकार

Sun, 31 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Sun, 31 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
bjp leader told
भजनपुरी गांव में महिला से बात करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या साथ्‍ा में सांसद कंवर सिंह तंवर।

विज्ञापन
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गुंडा और खनन माफिया का संरक्षण कर रही है। जिसके चलते प्रदेश में अपराध चरम पर पहुंच गया है, अवैध खनन नहीं रुक रहा है। खनन के मामले में हाईकोर्ट को कदम उठाने पड़े हैं। कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कोर्ट के इस कदम की सराहना करती है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेेश में भाजपा की सरकार बनने पर सपा और बसपा के शासन काल में जितने भी भ्रष्टाचार के मामले हुए हैं, सबकी सीबीआई जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लेकर मायावती को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने शनिवार को भजनपुरी पहुंचकर लखनऊ में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज में घायल हुई कार्यकत्री शशि देवी जाटव का हाल जाना। उन्होंने शशि देवी के साहस की सराहना की। कहा कि आप जैसे कार्यकर्ता मिशन 2017 की धुरी हैं। इस दौरान सांसद कंवर सिंह तंवर ने अपनी ओर से शशि देवी जाटव को आर्थिक मदद भी। काफी संख्या में यहां कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे भी लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भजनपुरी में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने पत्रकारों के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि सपा हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। अपराध, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। सरकार गुंडे और खनन माफिया का संरक्षण कर रही है। प्रदेश में अवैैैध खनन नहीं रुक रहा है। नारी शक्ति का अपमान करने वाले बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी की शीघ्र गिरफ्तार की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed