फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike slipped out of control, old man died

Amroha News: अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, बुजुर्ग की मौत

Sat, 16 Nov 2024 04:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 16 Nov 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Bike slipped out of control, old man died
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कौराल निवासी मूलचंद त्यागी (60) शुक्रवार सुबह गंगा स्नान के लिए तिगरीधाम गए थे। घर लौटते समय वह लिफ्ट लेकर एक बाइक सवार के पीछे बैठ गए।
गजरौला मार्ग पर कुंडा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार और बुजुर्ग घायल हो गए। बाइक सवार घायल हालत में वहां से चला गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट थी। मूलचंद की जेब से मिले बिजली के बिल से उनकी शिनाख्त हुई। पुलिस से सूचना मिलने पर परिजन सरकारी अस्पताल आ गए।
विज्ञापन

दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, तीन घायल

हसनपुर। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी मान सिंह बाइक से गजरौला की दिशा से हसनपुर की ओर जा रहे थे। सामने से नगर के मोहल्ला मनापुर निवासी अभिषेक व कार्तिक जा रहे थे। मनौटा पुल के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। जिसमें तीनों घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed