{"_id":"6502101207c377dfb40cd2fc","slug":"bike-riding-painter-and-his-friend-die-in-road-accident-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-4627-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सड़क हादसे में बाइक सवार पेंटर और उसके दोस्त की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सड़क हादसे में बाइक सवार पेंटर और उसके दोस्त की मौत
विज्ञापन
हसनपुर। गजरौला-हसनपुर मार्ग पर मनौटा पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी गुड्डू सिंह के बेटे मोहित (23) व उसके दोस्त अर्जुन सैनी (22) पुत्र सुरेश सैनी की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी गुड्डू सिंह का बेटा मोहित मंगलवार की रात को अपने दोस्त अर्जुन सैनी पुत्र सुरेश सैनी के साथ बाइक पर गजरौला से हसनपुर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक गजरौला- हसनपुर मार्ग पर मनौटा पुल के नजदीक पहुंची तो अचानक सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। जिसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई । पुलिस भी पहुंच गई। घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया। जहां मोहित को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में अर्जुन को रेफर कर दिया। बुधवार को अर्जुन की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कुछ समय पहले मोहित के जुड़वा बच्चों की हो चुकी है मौत
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत से परिजनों में मातम है। बताते हैं कि मंगलवार सुबह को दोनों दोस्त अर्जुन की ननिहाल गजरौला के गांव सलेमपुर गए थे। वहां से वापस लौट ते समय हादसा हो गया। मोहित पेंटर का काम करता था। जबकि अर्जुन एक किराना स्टोर पर काम करता था। कुछ समय पूर्व मोहित की पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। लेकिन दोनों बच्चों की मौत हो गई थी। परिवार बच्चों की मौत के सदमे से अभी उबर नहीं पाया था। कि अब मोहित की भी एक सड़क हादसे में मौत हो गई। उधर, अर्जुन परिवार में तीन भाई बहनों में बड़ा था। दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है।