फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike riding farmer dies due to collision with nilgai

Amroha News: नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bike riding farmer dies due to collision with nilgai
नौगांवा सादात (अमरोहा)। बहन के कहने पर न्यायालय में कागज लेकर जा रहे बाइक सवार किसान देवेंद्र सिंह की नीलगाय से टक्कर हो गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव हिशामपुर में रामभरोसे सिंह का परिवार रहता है। उनके दो बेटे देवेंद्र कुमार और प्रेम सिंह हैं। देवेंद्र कुमार की एक साल पहले पास के गांव कूड़ी जब्दा निवासी डाली के साथ शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक देवेंद्र की बहन अनीता का विवाद ससुराल वालों से चल रहा है। जिसका मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। शुक्रवार को अनीता के मुकदमे की तारीख पर न्यायालय गई थी, लेकिन कुछ कागजात घर पर छोड़ गई। लिहाजा अनीता ने फोन कर देवेंद्र से कागजात जिला न्यायालय पहुंचाने के लिए कहा था। बहन के कहने पर देवेंद्र कुमार मुकदमे से संबंधित कागज लेकर न्यायालय जाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक नौगांवा सादात कस्बा के पास स्थित पंजतनी गेट से थोड़ी आगे निकली तभी नीलगाय जंगल से निकल कर सड़क पार कर रही थी। तभी देवेंद्र की बाइक नीलगाय से टकरा गई। टक्कर लगते ही देवेंद्र सिंह सड़क पर गिर पड़े। उन्होंने हेलमेट नहीं लगा रखा था। जिस कारण उनके सिर में चोट लगी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed