{"_id":"652460c741404bd49d0bfae7","slug":"bike-riders-beat-up-student-spread-panic-by-firing-outside-college-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-6431-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बाइक सवारों ने छात्र को पीटा, कॉलेज के बाहर फायरिंग कर फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बाइक सवारों ने छात्र को पीटा, कॉलेज के बाहर फायरिंग कर फैलाई दहशत
Tue, 10 Oct 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। नगर के राष्ट्रीय इंटर काॅलेज के एक छात्र को बाइक सवार युवकों ने पिटाई कर उसेे घायल कर दिया। युवकों ने दहशत फैलाने की नीयत से काॅलेज के बाहर फायर भी किया। इसके बाद आरोपी युवक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया। छात्र की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे नगर के मोहल्ला कटरा में रहने वाला छात्र अमन काॅलेज से बाहर आया था। पहले से ही उसकी इंतजार में बैठे बाइक सवार युवकों ने उस पर लोहे की जंजीर व बेल्ट से हमला बोल दिया। छात्र के शोर मचाने पर अन्य छात्र उसकी और दौड़े। बाइक सवार युवकों ने हवाई फायर कर दहशत फैला दी। फायर की आवाज सुनकर काॅलेज का स्टाफ भी बाहर की ओर भागा। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष निशांत राठी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अमन को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि अमन का आरोपी युवकों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। मामले में विशाल व हर्षित निवासी ग्राम कमेलपुर, अर्पित निवासी मोहल्ला सुभाष नगर व अजय निवासी गांव कलाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अर्पित को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसओ के मुताबिक अर्पित पिछले दिनों मोबाइल चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है।