फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider killed, two injured in collision with vehicle

Amroha News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Sat, 25 Oct 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 25 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, two injured in collision with vehicle
ढबारसी। गांव भीमा सुल्तानपुर निवासी बंटी (18) युवक की भैयादूज पर हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव भीमा सुुल्तानपुर निवासी किसान अमर सिंह का बेटा बंटी साथी रवि व रोहित के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को गांव कालाखेड़ा गया था। देर शाम तीनों गांव लौट रहे थे। उझारी ढबारसी मार्ग पर गांव बागड़पुर मुज्पता के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हो गए।
सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची और घायलों को ढबारसी में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां से बंटी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन गजरौला पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। बंटी मजदूरी करता था और चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। बंटी ने सुबह भैयादूज का त्योहार मनाया था। थाना प्रभारी सैदनगली विकास सहरावत ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

शहवाजपुर डोर के निकट शुक्रवार शाम 7.30 बजे हुआ हादसा



संवाद न्यूज एजेंसी

गजरौला। अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईवे पर युवक की मौत हो गई। हादसा शहवाजपुर डोर के पास हुआ। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाया।

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि हादसा शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे हुआ। शहवाजपुर डोर के पास ज्यारत सामने एक युवक हाईवे को पार कर रहा था। इस बीच हाईवे से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। हालांकि, इसके बाद भी पुलिसकर्मी उसे सीएचसी लेकर गए। यहां उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक कौन और कहां का रहने वाला है, यह पता नहीं चल पाया। शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed