{"_id":"63e93d53634949e3c00272bf","slug":"bike-rider-compounder-returning-from-friends-wedding-dies-in-accident-jpnagar-news-c-15-1-52551-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: दोस्त की शादी से लौट रहे बाइक सवार कंपाउंडर की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: दोस्त की शादी से लौट रहे बाइक सवार कंपाउंडर की हादसे में मौत
Mon, 13 Feb 2023 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली(अमरोहा)। दोस्त की शादी में शामिल होकर बाइक से लौट रहे निजी क्लीनिक के कंपाउंडर रजत कुमार(20) पुत्र करनपाल निवासी ग्राम नरेना कला थाना रजबपुर की मौत हो गई। हसनपुर-संभल मार्ग पर बाइक में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। रजत कुमार हसनपुर में एक निजी क्लीनिक पर कंपाउंडर का कार्य करता था। शनिवार की देर शाम को वह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए संभल क्षेत्र में गया था। देर रात बाइक पर सवार होकर वहां से हसनपुर लौट रहा था। हसनपुर-संभल मार्ग पर ढक्का मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रजत कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन