फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike, mobile and purse robbed of gun on temple

कनपटी पर तमंचा सटा बाइक, मोबाइल और पर्स लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bike, mobile and purse robbed of gun on temple
बाइक सवार बदमाशों ने छात्र की कनपटी पर तमंचा सटा बाइक, मोबाइल और पर्स लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ सिटी ने भी मौका मुआयना किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार रात धनौरा रोड स्थित नहर के पुल के पास चंदकुटी की मढैयां तिराहे पर हुई। क्षेत्र के गांव नौगांवा तगा में किसान हरपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा कुलदीप रेलवे भर्ती की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा है। छात्र बृहस्पतिवार को बिजनौर में बीमार बहनोई नीलपथ को देखने गया था। यहां से करीब आठ बजे घर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन

नहर के पुल के पास चंद कुटी की मढैयां तिराहे पर घात लगाए बैठे सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। इससे पहले कुलदीप कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने कुलदीप की बाइक, पर्स और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से पीड़ित ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इंस्पेक्टर संत कुमार ने मौके पर जांच पड़ताल की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि घटना में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed