फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike collided with electric pole, innocent killed, three injured

Amroha Accident: बिजली के खंभे से टकराई अनियंत्रित बाइक, सड़क हादसे में मासूम की मौत, तीन घायल

Sat, 11 Feb 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 11 Feb 2023 01:49 AM IST
सार

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव सुनवारी निवासी अंकुर पुत्र भूरे अपनी पत्नी व दो मासूम बच्चों के साथ बाइक से अपनी ससुराल चचौरा जा रहा था। आदमपुर से निकलते ही रहरा-आदमपुर मार्ग पर बाइक का टायर फट गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

विज्ञापन
Bike collided with electric pole, innocent killed, three injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाइक का टायर फटने से अनियंत्रित हुई बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में संभल निवासी दो वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि हादसे में मृतक के पिता, मां समेत तीन घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम को जनपद संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव सुनवारी निवासी अंकुर पुत्र भूरे अपनी पत्नी व दो मासूम बच्चों के साथ बाइक से अपनी ससुराल चचौरा जा रहा था। आदमपुर से निकलते ही रहरा-आदमपुर मार्ग पर बाइक का टायर फट गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में अंकुर का दो वर्षीय बेटे कायरस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकुर उसकी पत्नी व दूसरा मासूम बच्चा घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए रहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed