{"_id":"67abb40506505f393a0f9071","slug":"bijnor-carpenter-dies-after-bike-collides-with-divider-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-134111-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डिवाइडर से बाइक टकराने में बिजनौर के कारपेंटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डिवाइडर से बाइक टकराने में बिजनौर के कारपेंटर की मौत
Wed, 12 Feb 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
हाईवे पर अज्ञात वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बिजनौर निवासी मुजीब (27) की मौत हो गई, जबकि साथी नदीम घायल हो गया। कारपेंटर मुजीब साथी के साथ दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
मुजीब बिजनौर के शिवाला कलां क्षेत्र के शैला गांव निवासी इस्माईल के बेटे थे। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मंगलवार सुबह 7.30 बजे हाईवे पर हादसा हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मुजीब को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनके साथी नदीम को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
उधर, शव मोर्चरी पर रखवाने के बाद हादसे जानकारी परिजनों को दी गई। मुजीब कारपेंटर का काम करते थे। वह साथी नदीम के साथ दिल्ली जा रहे थे। सीओ के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियाें ने बताया कि बाइक सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी, जिससे मुजीब का सिर डिवाइडर में जा लगा था। मुजीब ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन डिवाइडर में लगने से वह भी टूट गया, जिससे उसकी मौत हो गई।