{"_id":"65cfde14df0a2b368900b6d4","slug":"bharat-bandh-ineffective-police-remained-under-guard-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-113989-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भारत बंद बेअसर, रहा पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भारत बंद बेअसर, रहा पुलिस का पहरा
विज्ञापन
अमरोहा। किसान संगठनों द्वारा एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर किए गए भारत बंद के एलान का असर शुक्रवार को अमरोहा में बेअसर रहा। अमरोहा शहर समेत पूरे जिले में मुख्य बाजार खुले रहे और अन्य कामकाज हर दिन की तरह हुए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जगह-जगह तैनात रही। जोया टोल पर सुबह से ही पुलिस ने डेरा जमा दिया। टोल फ्री करने के एलान पर पुलिस ने भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी को घर में ही नजरबंद कर दिया। रजबपुर क्षेत्र में भाकियू टिकैत पंचायत कर बंद को समर्थन दिया तो हसनपुर के दौरारा में भाकियू अंबावत ने कुछ दुकानों का शटर बंद कराते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया। उधर, पुलिस पूरे दिन किसानों की गतिविधियों पर नजरें रखी रही।
-- --
घर में नजरबंद किए भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष
गजरौला। भारत बंद का समर्थन करते हुए भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी ने शुक्रवार को टोल फ्री का एलान किया था। इसकी भनक लगते ही इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह पुलिस बल के साथ चौधरी चरण सिंह नगर मोहल्ला निवासी भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष के घर पहुंच गए। उनको घर पर ही नजरबंद कर लिया गया। उनके साथ अन्य कार्यकर्ताओं को भी वहीं पर रोक दिया गया। पूरे दिन पुलिस उनके घर पर पहरा लगाए बैठी रही। शाम तक पुलिस कर्मी वहां तैनात रहे। उधर बाजार में भी पुलिस जगह-जगह मुस्तैद हो गई। सीओ श्वेताभ भास्कर ने पुष्टि करते हुए कहा कि भाकियू चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष को घर पर ही रोक लिया गया। संवाद
-- -- --
किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हाईवे पर चार जगह पुलिस की नाकाबंदी
फोटो-1
गजरौला। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने हाईवे पर चार जगह नाकाबंदी कर दी। जिनमें दो स्थानों पर मुस्तैद होकर पुलिसकर्मी दिल्ली जाने वाले वाहनों की तलाशी लेते रहे हैं। पुलिस ने गजरौला थाना क्षेत्र में मुरादाबाद की दिशा से आने वाले किसानों को रोकने के लिए भानपुर फ्लाईओवर से पहले ही बैरियर लगा दिया है। गजरौला चौपला पर पुलिस बैरियर लगाकर दिल्ली की दिशा में जाने वाले वाहनों को चेक करती रही। इससे आगे सीओ ऑफिस के निकट भी पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ चौकी के पुलिसकर्मियों संग बैरियर लगाकर मुस्तैद रहे। दिल्ली की दिशा में जाने वाली कार, ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों को चेक करने के बाद ही आगे जाने दिया गया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
भाकियू अंबावत से जुड़े किसानों ने किया भारत बंद का समर्थन
हसनपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारियों के द्वारा भारत बंद का समर्थन किया गया। शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव चौधरी दिमाग सिंह प्रधान के नेतृत्व में गांव दौरारा में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एमएसपी की गारंटी व किसानों का संपूर्ण कर्जा माफी की मांग की गई। कहा कि भारत बंद का पूर्ण रूप से समर्थन किया जाता है। युवा जिला अध्यक्ष लोकेश विधूड़ी ने कहा कि सरकार किसानों को दिल्ली आने दे। इस दौरान गांव दौरारा में कुछ दुकानों के शटर बंद करके भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर युवा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, जफर रजा, कुलवीर सिंह अंबावता, टिंकू गुर्जर जिला महासचिव, इरशाद अली, शमशाद सैफी, आरिफ मलिक, यादराम सिंह, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -
12 गन्ना केंद्रों पर बंद रही तौल
रजबपुर। भारत बंद के आह्वान पर किसानों ने गन्ने की ढुलाई भी नहीं की। सुबह से ही किसान संगठन भारत बंद का समर्थन करते रहे। ऐसे में गांव चांदनगर, अटैरना ए, अटैरना बी, धकतौड़ा, मधुवा माफी, चकमजदीपुर, नाजरपुर, हासमपुर, रजबपुर, बाकीपुर, पट्टी रायपुर आदि गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल नहीं हुई। पूरे दिन किसान इन केंद्रों पर गन्ना लेकर नहीं पहुंचे। केंद्र पर तैनात स्टाफ किसानों के आने का इंतजार करता रहा। संवाद
-- -- -
टोल प्लाजा पर मुस्तैद रही पुलिस
रजबपुर। किसान संगठनों द्वारा टोल प्लाजा को फ्री करने और वहां से किसान गुजरने की आशंका के चलते सीओ अरुण कुमार व थाना प्रभारी अलका चौधरी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। सुबह से लेकर दोपहर तक पुलिस बल तैनात रहा और किसानों की गतिविधियों पर नजर रखता रहा। हालांकि, किसान संगठन टोल प्लाजा नहीं पहुंचे। इसके बाद ही पुलिस ने राहत की सांस ली। संवाद
-- --
भाकियू टिकैत गुट ने शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि
अमरोहा। शुक्रवार को भारत बंद के आह्वान पर भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद अतरासी के शहीद भवन पहुंचे। यहां पर 16 फरवरी 1988 को शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह के नेतृत्व में तमाम किसानों ने भारत बंद का समर्थन किया। कहा कि सरकार लगातार किसानों की उपेक्षा कर रही है। उनकी फसलों पर एमएसपी नहीं दी जा रही है। सरकार जल्द ही किसानों की जायज मांगों को पूरा करे। इस दौरान नरेंद्र सिंह, मुन्नु, कमल सैनी, काविंद्र कटारिया, काले सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद