{"_id":"67452c116f57b0c0ae04da34","slug":"bhanpur-gate-remained-closed-due-to-repair-work-on-the-railway-line-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-129776-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते बंद रहा भानपुर फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते बंद रहा भानपुर फाटक
Tue, 26 Nov 2024 07:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते भानपुर रेलवे फाटक बंद रहा। चार मशीन कार्य करने में लगी रहीं। 29 नवंबर की शाम तक मरम्मत कार्य होने के कारण फाटक बंद रहेगा।
दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर रेलपथ विभाग ने सोमवार सुबह 8 बजे से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। चार मशीन इस कार्य में लगाई गई हैं। दो मशीन गिट्टी छानने का काम करती हैं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) महेंद्र सिंह ने बताया कि महेशरा से लेकर गढ़मुक्तेश्वर तक रेलवे लाइन पर मरम्मत का काम किया जाएगा। सोमवार को शुरू कर दिया गया है। प्रतिदिन ढाई घंटे का ब्लॉक लेकर काम किया जा रहा है। जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित न हो। मशीन रोजाना 300 से 400 मीटर तक ही काम कर पाएंगी। इसलिए मरम्मत कार्य में लंबा समय लगेगा। पर भानपुर फाटक तक का काम 29 नवंबर तक हो जाएगा। तब तक फाटक बंद रहेगा। जिससे काम करते समय किसी के साथ हादसा न हो। वाहनों को चौपला से गुजारा जा रहा है। इससे वाहन चालकों को मामूली परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौपला पर वाहनों का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।