फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Beedi trader kidnapped over money dispute, rescued by police after three hours

Amroha News: पैसों के विवाद में बीड़ी कारोबारी का अपहरण, तीन घंटे बाद पुलिस ने छुड़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Beedi trader kidnapped over money dispute, rescued by police after three hours
नौगावां सादात (अमरोहा)। क्षेत्र में पैसों के विवाद को लेकर बीड़ी कारोबारी अकबर सैफी का कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और करीब तीन घंटे की तलाश के बाद कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में एक आरोपी सज्जाद को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। अपहरण के दौरान कारोबारी के साथ मारपीट भी की गई। दोनों पक्षों के बीच कारोबारी से जुड़े लेनदेन का विवाद सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव बीलना निवासी अकबर सैफी बीड़ी कारोबार से जुड़े हैं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह बाइक से अमरोहा से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि जैसे ही अकबर सैपी याहियापुर तिराहे के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद कार सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया और आरोपियों ने जबरन अकबर सैफी को कार में बैठाया और वहां से भाग निकले। इसी दौरान गांव बीलना निवासी इशरत वहां से गुजर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने घटना की जानकारी अकबर सैफी की पत्नी संजीदा को दी। सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। संजीदा ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी और खुद भी थाने पहुंचकर तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लगभग तीन घंटे बाद शाम करीब सात बजे पुलिस ने नौगावां सादात के मोहल्ला नई बस्ती स्थित एक मकान से अकबर सैफी को बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कारोबारी के साथ मारपीट भी की थी। बरामदगी के बाद पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए भेजा तथा बयान दर्ज किए। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कारोबार को लेकर करीब 10 लाख रुपये का विवाद चल रहा है। प्रथम दृष्टया मामला इसी विवाद से जुड़ा पाया गया है। मामले में मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहसिन, बाबू खान तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed