{"_id":"67c0afeebdcc7336d60c3a31","slug":"basaili-railway-gate-will-remain-closed-for-two-days-from-today-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-135143-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आज से दो दिन बंद रहेगा बसैली रेलवे फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आज से दो दिन बंद रहेगा बसैली रेलवे फाटक
Fri, 28 Feb 2025 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर मशीनों द्वारा मरम्मत कार्य किए जाने के कारण बसैली रेलवे फाटक दो दिन बंंद रहेगा। पक्के पुल से बसैली फाटक से हाईवे पर जाने वाले वाहन रूट डायवर्ट होकर नगर से इंदिरा चौक होते हुए पहुंचेंगे।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेलपथ) महेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मशीनों द्वारा ट्रैक के मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण बसैली रेलवे फाटक बंद रहेगा। अगले दिन शनिवार को भी सुबह 8 बजे से ट्रैक पर काम किया जाएगा। शाम को 8 बजे तक मरम्मत का काम पूरा होगा। दो दिन काम चलने के कारण बसैली फाटक बंद रहेगा। उससे शहवाजपुर डोर होकर हाईवे पर आने-जाने वाहन वैकल्पिक मार्ग से गुजारे जाएंगे। उनको नगर से इंदिरा चौक होकर निकाला जाएगा। इसके अलावा तिगरी से वाया ओसीता जगदेवपुर होकर भी हाईवे पर पहुंचेंगे।