फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   bar girs was dancing in saidnagali police station

थाने में थिरकीं बार बालाएं, पुलिस कर्मियों ने ठुमके लगाए 

Sat, 27 Aug 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 27 Aug 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
bar girs was dancing in saidnagali police station
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
खाकी का एक और शर्मसार कर देने वाला चेहरा सामने आया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आड़ में थाने के अंदर बालाएं थिरकती नजर आईं। फिल्मी गानों पर थिरक रही बालाओं के साथ पुलिस कर्मी भी झूमते देखे गए। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। 
विज्ञापन


सैदनगली में गुरुवार रात को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्णडोल शोभायात्रा निकाली गई थी। बिसौली से आई नृतकियों ने पुलिस का भी मन मोह लिया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण के रूप में डांडिया नृत्य करने वाली दो नर्तकियों को देर रात थाने में फिल्मी गानों पर नचाया गया। इतना ही नहीं इनके साथ पुलिस कर्मी भी झूमते नजर आए। करीब दो घंटे तक थाने में फिल्मी धुनों पर बालाएं थिरकती रहीं और पुलिस कर्मी मौज मस्ती करते रहे। थाने की गरिमा के साथ वर्दी की मार्यादा भी तार-तार होती रही। 
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने बालाओं के ठुमकों पर जमकर नोट बरसाए।  इस मामले में जब पुलिस अफसरों से पूछा गया तो उन्होंने जांच पड़ताल किए जाने की बात कहकर मामले को दबाने का प्रयास किया। सैदनगली थानाध्यक्ष मुस्कीम अली ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कलाकारों का थाने में राधा-कृष्ण के भजनों पर नृत्य कराया गया था। उनमें से कोई बाला नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed