{"_id":"677eeef7b6dd023a0401e8eb","slug":"bar-associations-newly-elected-office-bearers-took-oath-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-132176-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बार एसो. के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बार एसो. के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को बार सभागार में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं एसडीएम चंद्रकांता ने वादकारियों के हित में काम करने की अपील की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश त्यागी ने बार व बेंच के बीच समन्वित तरीके से काम करने का आश्वासन दिया।
बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बुधवार को तहसीलदार पीएन श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। सबसे पहले अध्यक्ष अवधेश त्यागी ने फिर महासचिव ओमवीर सैनी ने शपथ ली। शपथ लेने के बाद अध्यक्ष अवधेश त्यागी ने कहा कि जिन उम्मीदों के साथ उनको चुना गया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मतभेद होने की स्थिति में वार्ता की जाएगी। हड़ताल आखिरी विकल्प होगी।
मुख्य अतिथि एसडीएम चंद्रकांता ने कहा कि सरकार का जोर पुराने वादों के निस्तारण पर है। हड़ताल होने पर वादकारियों को परेशानी होती है और न्याय देरी से मिलता है। उन्होंने कहा कि पांच साल से पुराना एक भी वाद उनकी कोर्ट में लंबित नहीं है। तीन से पांच साल पुराने वादों की संख्या भी आधी रह गई है। उन्होंने वादकारियों के हित में मिल जुलकर काम करने की अपील की।
विज्ञापन
निवर्तमान अध्यक्ष कुलवीर सिंह ने सहयोग का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को प्रमाणपत्र सौंपे गए। संचालन अली रफी ने किया। इस माैके पर एल्डर कमेटी के अध्यक्ष तिलकराज चौहान, चुनाव अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह, असरपाल सिंह, संजय गुप्ता, संदीप गुप्ता, मुकेश चौहान, निवर्तमान महासचिव अनुराग कुमार आदि मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद