{"_id":"61ce06a7c152a66e204bbfdb","slug":"ban-on-big-programs-will-be-able-to-celebrate-the-new-year-in-homes-jpnagar-news-mbd4144452113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े कार्यक्रमों पर पाबंदी, घरों में मना सकेंगे नए साल का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े कार्यक्रमों पर पाबंदी, घरों में मना सकेंगे नए साल का जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2021 की विदाई और नए साल 2022 के स्वागत के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। सुरक्षा के साये में नव वर्ष का स्वागत किया जाएगा। पुलिस हाई अलर्ट मोड में आ गई है। सभी मॉल, प्रमुख बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा। वहीं, नए साल के आगाज में शराब पीकर उत्पात मचाने वालों को हवालात जाना पड़ेगा। पुलिस की कई टीमें सड़कों, बाजारों, पार्कों, सार्वजनिक स्थानों पर तैनात रहेंगी। शहर के होटलों आदि पर भी पुलिस की विशेष सतर्कता रहेगी। घरों में छोटे कार्यक्रम किए जा सके हैं। बड़े कार्यक्रमों पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी।
कोविड-19 को देखते हुए जिले में नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक है। ऐसे में रात 11 बजे से पहले ही जहां नव वर्ष के स्वागत को लेकर आयोजित कार्यक्रम बंद हो जाएंगे। वहीं लोगों को भी इससे पहले अपने घर पहुंच जाना होगा। नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन न हो, साथ ही समारोहों के दौरान कोविड प्रोटोकाल का लोग पालन करें। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस प्रशासन ने तैयारी की है। कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन लोग न करें, इसकी जिम्मेदारी होटल, रेस्तरां मालिका और आयोजकों की भी है। आयोजन स्थल के नजदीक पुलिस विशेष रूप से सक्रिय रहे इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। नाकों पर वाहनों की भी जांच की जाएगी।