{"_id":"691e29e72da059ec33075ce5","slug":"ayushman-will-be-the-workers-associated-with-asha-anganwadi-and-labour-department-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-151802-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आशा, आंगनबाड़ी व श्रम विभाग से जुड़े मजदूर होंगे आयुष्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आशा, आंगनबाड़ी व श्रम विभाग से जुड़े मजदूर होंगे आयुष्मान
Thu, 20 Nov 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी और श्रम विभाग से जुड़े मजदूर भी आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकेंगे। अंत्योदय कार्ड वाले लोगों को आयुष्मान में शामिल किया गया है। यह लोग आयुष्मान की शुरुआत से ही पात्रता की सूची में शामिल करने की मांग कर रहे थे।
इनके आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता के आयुष्मान कार्ड बन गए हैं जबकि आंगनबाड़ी वर्कर्स के कार्ड बनाने की कवायद चल रही है जबकि श्रम विभाग से जुड़े उन मजदूरों को शामिल किया गया है जो 2020-21 से पहले के पंजीकृत हैं।
शासन के आदेश पर जिले में काफी तेजी से आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं जिससे लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज का लाभ मिल सके। इनको उपचार कराने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। जिले को आयुष्मान योजना के तहत 5,75,059 कार्ड बनाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 4,65,142 लोगों के कार्ड बन चुके हैं जबकि 60,706 लोग आयुष्मान कार्ड का लाभ उठा चुके हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनाने में जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। वहीं, उपचार दिलाने के मामले में सातवें पायदान पर आया था। आयुष्मान विभाग के जिला सूचना प्रबंधक विशेष चौहान ने बताया कि योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों के लिए उपचार की सुविधा करने के मकसद से केंद्र सरकार ने इस योजना को चलाया गया था। पिछले करीब छह महीने पहले 70 साल और उससे ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना आई। इसके बाद से जनपद में 15 हजार से ज्यादा लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। अब आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी और श्रम विभाग से जुड़े लोगों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के साथ बनाए जा रहे हैं।
आयुष्मान कार्ड के लिए दस्तावेज
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आप टोल-फ्री नंबर 14555 पर फोन करके जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां पर आपको पात्रता संबंधी जानकारी दी जाएगी। पात्रता संबंधी जानकारी मिलने के बाद दस्तावेज के तौर पर आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र, राशन कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है। इसके बाद पास के किसी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), प्रज्ञा केंद्र या किसी कंप्यूटर सेंटर से आवेदन जमा कराया जा सकता है। अगर आप कहीं नहीं जाना चाहते हैं, तो अपने मोबाइल नंबर से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आयुष्मान भारत के डीआईएसएम विशेष चौहान ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in या https://beneficiary.nha.gov.in पर जाने के बाद आपको ABHA रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करके आधार कार्ड से संबंधित जानकारी दर्ज करें। आधार को वेरिफाई करने के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आप ओटीपी दर्ज करें, ओटीपी दर्ज करने के बाद आपका आयुष्मान भारत योजना में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा। इसके बाद आधार को वेरिफाई करने के बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डॉउनलोड कर सकते हैं।
आयुष्मान भारत के तहत मिलेंगी ये सुविधाएं
जिनके पास आयुष्मान कार्ड होगा। वह मेडिकल जांच कराने के साथ फ्री में इलाज और डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। अगर किसी विशेष परिस्थिति में अस्पताल में भर्ती होना पड़े, तो उन्हें पैसा नहीं देना पड़ेगा। दवा और चिकित्सा में काम आने वाली चीजें फ्री में मिलेंगी। लेबोरेटरी की जांच फ्री होगी। अगर इलाज के दौरान ठहरने में दिक्कत हो रही हो, तो आवास की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
इन बीमारियों का होगा इलाज
आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ी और गंभीर बीमारियों का फ्री में इलाज किया जाता है। इसमें कैंसर जैसी बीमारियां भी कवर की जाती हैं। इसके अलावा, हृदय से संबंधित बीमारी, किडनी, फेफड़े, सांस, मोतियाबिंद जैसी बीमारियों का फ्री में इलाज किया जाता है।
पात्रता सूची में जोड़े गए हैं यह लोग
आंगनबाड़ी वर्कर, आंगनबाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता, श्रम विभाग में पंजीकृत व योजना में चिह्नित, अंत्योदय राशन कार्ड धारक, पात्रता गृहस्थी राशन कार्ड के चिह्नित व्यक्ति, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड में 60 वर्ष वाले व्यक्तियों को सूची में जोड़ा जा रहा है।
कार्ड बनवाने के लिए यहां करें संपर्क
-नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर/ग्राम सचिवालय।
-आशा/एएनएम की मदद।
-नजदीकी सीएचसी, पीएचसी, जनसेवा केंद्र।
यह दस्तावेज हैं जरूरी
-राशन व आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर।
जिले में अब तक करीब 4.65 लाख से ज्यादा लोगों के कार्ड बन चुके हैं जबकि 60,706 लोग आयुष्मान कार्ड का लाभ उठा चुके हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने में जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। उपचार दिलाने के मामले में सातवें पायदान पर आया था। जो भी दिशा-निर्देश शासन से मिल रहे हैं उसके आधार पर लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जा रहा है। आयुष्मान पात्रों को पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार का प्रावधान है।- डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ