फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Auto overturns after collision, six passengers including car driver injured

Amroha News: टक्कर लगने के बाद पलटा ऑटो, कार चालक समेत छह यात्री घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Auto overturns after collision, six passengers including car driver injured
गजरौला। थाना क्षेत्र में हाईवे की सर्विस रोड पर कार की टक्कर से ऑटो पलट गया। ऑटो सवार पांच यात्री और कार का चालक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से तीन मेरठ रेफर कर दिए गए, जबकि बाकी को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसाग्रस्त वाहन कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

बिलारी के मंगूपुरा गांव निवासी मुजीब, मुकर्रम, नदीम, यूनुस व इमरान रहरा थाना क्षेत्र के त्रिवेणी शुगर मिल में काम करते हैं। वह बृहस्पतिवार की तड़के चार बजे ऑटो में सवार होकर अपने गांव में जा रहे थे। ठाकुरद्वारा निवासी मनोज कुमार कार से अपने घर जा रहा था। ऑटो हाईवे की सर्विस रोड पर गजरौला से करीब एक किमी निकला था। इसी दौरान कार चालक ने तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

ऑटो सवार उपरोक्त सभी मिलकर्मी घायल हो गए। मनोज भी घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर चौपला चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से नदीम, मुजीब व मुकर्रम मेरठ रेफर कर दिए गए, जबकि बाकी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जिनको कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed