फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempting to lure a child with chocolate and 500 rupees.

Amroha News: चॉकलेट और 500 रुपये का लालच देकर बच्चे को ले जाने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Attempting to lure a child with chocolate and 500 rupees.
रजबपुर। थानाक्षेत्र में दो युवकों और बुर्का पहने महिला पर 11 साल के बच्चे को चॉकलेट और 500 रुपये का लालच देकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। बच्चे को शक हुआ तो वह आरोपियों से बचकर पास की दुकान पर पहुंच गया और परिवार को घटना की जानकारी दी। बच्चे के पिता ने शुक्रवार को रजबपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बच्चे के पिता के मुताबिक, उनका बेटा कुएं के पास गया था। इसी दौरान वहां दो अज्ञात युवक और बुर्का पहने एक महिला पहुंची। आरोप है कि तीनों ने बच्चे को चॉकलेट और 500 रुपये देने का लालच दिया और अपने साथ चलने को कहा। बच्चे को शक हुआ तो वह वहां से भागकर पास की दुकान पर पहुंचा। उसने दुकान पर मौजूद लोगों और परिवार को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन

बच्चे के घर पहुंचने पर परिजनों में चिंता फैल गई। इसके बाद उसके पिता ने रजबपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed