{"_id":"66551404010a88dcaa07d0d4","slug":"attempt-to-run-tractor-over-farmer-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-119318-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खेत में मिट्टी चोरी के विरोध पर किसान पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खेत में मिट्टी चोरी के विरोध पर किसान पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांवा सादात। खेत से मिट्टी चोरी करने से मना करने पर दबंगों ने किसान पर ट्रैक्टर चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश की। किसान ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और लोडर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश और खनन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के नानक नंगली गांव में किसान छिद्दा का परिवार रहता है। वह अपने भाई नासिर के बेटे अर्थ के खेत को दस साल से ठेके पर जोत रहे हैं। आरोप है कि रविवार की दोपहर दो बजे जानकारी मिलने पर छिद्दा खेत पर पहुंचे तो कुछ लोग मिट्टी चोरी करके अवैध खान कर रहे थे। इस दौरान छिद्दा ने आरोपियों से मिट्टी चोरी करने से मना किया तो उन्होंने गाली गलौज की। जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान पीड़ित छिद्दा ने दूसरे खेत में कूदकर अपनी जान बचाई। बाद में आरोपी ट्रैक्टर और लोडर मौके पर ही छोड़कर भाग गए।
जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी चोरी से मिट्टी उठाकर गांव के ही जलालु के खाली प्लॉट में डाल रहे थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि ट्रैक्टर और लोडर को सीज कर कब्जे में ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -