फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   atheletics meet in amroha

रंगारंग कार्यक्रम संग एथलेटिक्स मीट का आगाज

Thu, 21 Apr 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 21 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
atheletics meet in amroha
अमरोहा के जवाहर नवोदय विद्यालय में एथलेटिक्स मीट के अंडर 19 वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र। - फोटो : amar ujala
 जवाहर नवोदय विद्यालय बसेड़ा तगा में संकुल स्तरीय 27वीं एथलेटिक्स मीट का रंगारंग कार्यक्रम के साथ शानदार आगाज हुआ। गैर जनपदों से आई दस टीमों के खिलाड़ियों ने खेलों में प्रतिभाग कर उम्दा प्रदर्शन किया। अच्छा प्रदर्शन करने वालों खिलाड़ियों का चयन क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी ने मशाल जलाकर एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नवोदय विद्यालयों में उत्कृष्ट श्रेणी के छात्र-छात्राएं अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रतियोगिता में ग्यारह टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इसमें एक टीम अमरोहा जनपद की बाकी दस टीम गैर जनपदों की शामिल रही। दस जनपदों की टीम में 101 लड़के और 99 लड़कियों ने खेलों में शिरकत की। इस प्रतियोगिता से क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। कालेज प्राचार्य डा. एके मिश्रा ने सभी का आभार प्रकट किया। टीम के साथ आए अनुरक्षक, शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed