फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Asked for leave to serve his wife on Karva Chauth, CMO gave notice

Amroha News: करवा चौथ पर पत्नी की सेवा के लिए मांगी छुट्टी, सीएमओ ने दिया नोटिस

Thu, 02 Nov 2023 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 02 Nov 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Asked for leave to serve his wife on Karva Chauth, CMO gave notice
अमरोहा। सीएमओ कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी द्वारा करवा चौथ पर पत्नी की सेवा के लिए एक दिन का आकस्मिक अवकाश मांगने का मामला प्रकाश में आया है। अवकाश से संबंधित लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है कि वह भी महान धर्मपत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगे। मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ ने कर्मचारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में राजकुमार कनिष्ठ सहायक हैं। सोमवार को उनके द्वारा सीएमओ के नाम एक पत्र लिखा गया। जिसमें लिखा है कि मुझे करवा चौथ पर पत्नी की सेवा करनी है। जिसके कारण घर में सुख-शांति एवं खुशहाली आती है। उस महान धर्मपत्नी की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखना है। इसलिए मंगलवार को मैं कार्यालय आने में असमर्थ रहूंगा। इसके लिए एक नवंबर को मुझे आकस्मिक अवकाश प्रदान करें। मंगलवार को यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह पत्र व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी खूब वायरल हो रहा है। वायरल पत्र सीएमओ तक पहुंचा तो वह भी आश्चर्य चकित रह गए। जिसके बाद उन्होंने राजकुमार का जवाब तलब कर लिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.एसपी सिंह का कहना है कि राजकुमार ने पोर्टल पर आवेदन करते हुए उनसे अवकाश तो लिया है लेकिन उसमें करवा चौथ का कोई जिक्र नहीं है। सामने आया है कि राजकुमार का हस्ताक्षरित एक अन्य पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें करवा चौथ का व्रत रखने व पत्नी की सेवा करने की बात जिक्र किया गया है। इस मामले में राज कुमार को जवाब तलब करते हुए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed