{"_id":"6a554d9fa60a238f690565f2","slug":"asif-hasan-became-the-president-and-roop-kishore-became-the-divisional-secretary-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-168079-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आसिफ हसन अध्यक्ष व रूप किशोर मंडलीय सचिव बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आसिफ हसन अध्यक्ष व रूप किशोर मंडलीय सचिव बने
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन मंडल मुरादाबाद के द्विवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन के तहत सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अल्लीपुर खादर पवन कुमार त्यागी की देखरेख में पांच पदों के लिए नामांकन कराए गए। प्रत्येक पद पर केवल एक-एक नामांकनपत्र दाखिल होने के कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर सैयद आसिफ हसन, मंडलीय सचिव पद पर रूप किशोर सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सैयद अली जमाल नकवी, ऑडिटर पद पर रूप सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर नजाकत अली शामिल हैं। चुनाव अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए बताया कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा एवं शपथ ग्रहण समारोह 18 जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज, अमरोहा में आयोजित किया जाएगा।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान एहसान हैदरी, संजय त्यागी, राशिद मशहूर, मो. असलम, मो. आसिम , नीरज गुप्ता, रिंकू गौतम, विकास, चश्मुद्दीन, रामगोपाल, नरेंद्र कुमार पाल, राजेश शर्मा, सैयद विकार अहमद, भूपेंद्र यादव, ओमपाल सिंह, मनोज वर्मा, वरुण त्यागी, योगेश पाल तथा राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा के प्रधानाचार्य जयवीर सिंह मौजूद रहे।