फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   arrested

पचास से अधिक वांछित गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
arrested
अमरोहा। मुकदमों में वांछित और आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वालों की धरपकड़ के लिए जनपद पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की। गैंगेस्टर और अवैध शराब तस्करों सहित 50 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले 19 लोगों भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत अमरोहा देहात थाना पुलिस दस लीटर अवैध शराब के साथ सुभाष निवासी कल्याणपुरा को गिरफ्तार किया गया। वहीं धनौरी अहीर निवासी वसीम को चाकू के साथ गिरफ्तार किय। डिडौली पुलिस ने गैंगेस्टर के मुकदमे में वांछित मकसूद निवासी खेतापुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। जबकि आमिर निवासी मोहल्ला जामा मस्जिद कस्बा जोया को 110 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। ई-कचरा लदी डीसीएम के साथ शाहरुख और आखिर निवासी कस्बा और थाना भोजपुर मुरादाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 9 टन ई-कचरा बरामद हुआ है। बछरायूं थाना पुलिस ने नन्हे निवासी ढ्योटी को 50 लीटर अपमिश्रित शराब और मिश्रण सामग्री 5 किलो यूरिया, 2 किलो नौसादर सहित गिरफ्तार किया गया। हसनपुर पुलिस ने सलीम धोबी निवासी मोहल्ला लालबाग कस्बा हसनपुर को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि जगराम निवासी सोहरका को 40 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। सैदनगली पुलिस ने खचेडु निवासी फैय्याजनगर को 50 लीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आदमपुर पुलिस ने राजू निवासी खाजीपुर और देवदत्त निवासी चकफेरी को 50 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरणों सहित पकड़ा गया है। इसके अलावा शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वाले 19 लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed