{"_id":"66511f006b8107efe40b87e4","slug":"appeal-for-cooperation-from-village-heads-to-revive-bagad-river-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-119166-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बगद नदी काे पुनर्जीवित करने के लिए ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बगद नदी काे पुनर्जीवित करने के लिए ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील
विज्ञापन
गजरौला। बगद नदी को पुनर्जीवित करने के लिए ब्लाॅक प्रमुख पति चौधरी वीरेंद्र सिंह, बीडीओ प्रशिक्षु एसडीएम विकास मित्तल ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील की। कहा कि मनरेगा से नदी की खोदाई नहीं की जा सकती। इसलिए जेसीबी से खुदाई का काम कराया जाएगा। उसके लिए सहयोग की जरूरत है।
शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में ब्लॉक प्रमुख पति ने कहा कि गजरौला के दस गांवों से बगद नदी गुजरती है। नदी को पुनर्जीवित करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चल रहा है। बीते 15 दिन से नदी की भूमि को चिन्हित कर खोदाई की जा रही है। मगर मनरेगा निधि से ही काम कराना संभव नहीं है। इसलिए क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपील है। बीडीओ प्रशिक्षु एसडीएम ने कहा कि मनरेगा मजदूर नदी की खोदाई कर सकते हैं, लेकिन किनारे पर मिट्टी डालने का काम जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली से ही किया जा सकता है। इसलिए सभी ग्राम प्रधानों से अपील है कि ट्रैक्टर व जेसीबी से नदी को पुनर्जीवित करने में सहयोग करें। ग्राम प्रधानों ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर नेपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नितिन कुमार, राजवीर सिंह, हैप्पी प्रधान, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।
जेसीबी से खोदाई कर बगद नदी के किनारे पर डाली मिट्टी
गजरौला। शकूराबाद में बगद नदी को पुनर्जीवित करने के लिए शुक्रवार को जेसीबी से खोदाई कर मिट्टी को किनारे पर डाला गया। सुबह लगी जेसीबी शाम तक खोदाई का कार्य करती रही। जेसीबी किनारे से ही मिट्टी को उठाकर डाल रही है। जिसके चलते बराबर में गड्ढे बन जाते हैं। जिनमें जेसीबी गिर जाने का डर बना रहता है। इन गड्ढों को ट्रैक्टर से समतल कराया जाएगा। तब ही बगद नदी अपने पुराने और असली स्वरूप में लौटेगी।