{"_id":"58a0ad284f1c1b5933d8451e","slug":"any-body-killed-the-young-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिडौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार को फोन करके बुलाए युवक की सिर में धारदार हथियार मार कर हत्या कर दी। उसकी लाश आलू के खेत में मिली तथा पांच फिट दूर बाइक सड़क पर खड़ी थी। मौसेरी बहन की शादी में दावत खाकर लौट रहा मृतक का छोटा भाई सड़क पर बाइक खड़ी देख रुक गया।
खेत में लाश देख गश खाकर गिर गया। परिजन और गांव के लोग आ गए। पुलिस के हादसा बताने से नाराज परिजनों ने खबर लिखे जाने तक गांव के मार्ग से लाश नहीं उठने दी थी। पीएसी भी पहुंच गई थी।
डिडौली कोतवाली के खरखौदा आजम गांव निवासी मोहर सिंह सैनी का बेटा टिंकू सैनी (27) राज मिस्त्री था। वह जोया में मार्बल घिसाई का काम कर रहा था। रविवार शाम को काम कर घर चला गया। परिजनों के अनुसार टिंकू के फोन पर किसी की कॉल आई। जिस पर बाइक लेकर घर से निकल गया। खरखौदा आजम-फत्तेहपुर अब्बू मार्ग पर एक इंटर कालेज के पास पहुंचा था।
विज्ञापन
यहां उसके सिर में धारदार हथियार मार कर हत्या कर लाश सड़क से पांच फिट दूर आलू के खेत में फेंक दी गई। मौके पर खून पड़ा था। हादसे का रूप देने के लिए आगे से बाइक तोड़ दी गई। मृतक का छोटा भाई सुरेेंद्र इकौंदा से मौसेरी बहन की शादी से लौट रहा था। सड़क पर टिंकू की बाइक देख रुक गया। सड़क किनारे भाई की लाश देख पछाड़ खाकर गिर गया।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शर्मा और सीओ सदर शील कुमार पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हादसा बता रही थी। जिससे नाराज परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। देर रात पुलिस मृतक के परिजनों को समझाने में लगी थी। कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हादसे में मौत लग रही है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलती है तो हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।