{"_id":"6722a434945400f3880ba9ca","slug":"another-woman-injured-after-being-crushed-under-a-truck-died-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-128479-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रक के नीचे दबकर घायल एक और महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रक के नीचे दबकर घायल एक और महिला ने तोड़ा दम
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)।
छह दिन पहले हाईवे पर ट्रक के नीचे दबकर घायल हुई ममता देवी (35) की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी जयप्रकाश सिंह की पत्नी सावित्री देवी 24 अक्तूबर की सुबह 5:30 बजे गांव की ममता देवी के साथ हाईवे पर टहलने गईं थीं। हाईवे पर दिल्ली की ओर से मुरादाबाद जा रहा पंजाब नंबर का एक ट्रक रसूलपुर गांव के पास पहुंचा, तो अनियंत्रित होकर अतरासी सर्विस रोड के पास पलट गया। सावित्री और ममता ट्रक के नीचे दब गई थीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सावित्री व ममता को ट्रक के नीचे से निकलकर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने सावित्री देवी को मृत घोषित कर दिया था। जबकि ममता देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया था, जिनका मेरठ में इलाज चल रहा था। लेकिन, मंगलवार रात उनकी भी मौत हो गई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में ट्रक के आरोपी चालक के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।