फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Another child died due to dog attack in Hasanpur

हसनपुर में कुत्तों के हमले से एक और बालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Another child died due to dog attack in Hasanpur
अमरोहा जिले के हसनपुर में कुत्तों के हमले में मारे गए छात्र कनिष्क का फाइल फोटो। - फोटो : HASANPUR
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव दीपपुर में घर से बाहर निकले 12 वर्षीय बालक पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बचाने के लिए जब तक आसपास के लोग पहुंचे तब तक खूंखार कुत्तों ने बालक को बुरी तरह नोच डाला। इलाज की कोशिशों से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक अन्य गांव में एक दिन पहले ऐसी ही घटना में एक 11 वर्षीय बालक की जान जा चुकी है। लगातार दूसरे दिन कुत्तों के जानलेवा हमले की घटना से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

कुत्तों के हमले का शिकार हुआ दीपपुर गांव में के रहने वाले किसान खड़क सिंह चौहान का 12 वर्षीय बेटा कनिष्क, जो गुरुवार सुबह घर से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित खेत पर नलकूप चलाने के लिए निकला था। खेत पर पहुंचते ही उस पर अचानक कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बालक की चीखें सुनकर नजदीकी खेतों में मौजूद लोग उधर दौड़े और डंडे मारकर कुत्तों को भगाया। इस बीच कुत्तों द्वारा बुरी तरह नोच डालने से कनिष्क लहूलुहान हो चुका था। इलाज की कोशिशें शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ-साथ वन विभाग के कर्मचारी भी गांव पहुंचे। उन्होंने खूंखार कुत्तों को गांव से दूर छुड़वाने का भरोसा दिया। पुलिस ने बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ में किसान चंद्रपाल सिंह के 11 वर्षीय बेटे शरद की भी खेत पर कुत्तों के हमले से मौत हो गई थी। खौफ में घिरे ग्रामीणों ने हिंसक कुत्तों से क्षेत्र को निजात दिलाने की मांग की है।

बदहवास हो गए माता-पिता
हसनपुर (अमरोहा)। महज 12 साल की उम्र के बेटे कनिष्क की कुत्तों के हमले से मौत ने माता-पिता को बदहवास कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि किसान खड़क सिंह चौहान के एक बेटा, एक बेटी हैं। बेटा कनिष्क बड़ा था और कक्षा पांच में पढ़ता था। उसकी मौत ऐसी परिस्थितियों में होगी, ऐसा किसी ने सोचा नहीं था। बेटे की जान जाने के बाद से खड़क सिंह चौहान और उनकी पत्नी खुद पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। (संवाद)

अमरोहा जिले के हसनपुर के दीपपुर में कुत्तों के हमले में बालक की मौत पर बिलखते परिजन।

अमरोहा जिले के हसनपुर के दीपपुर में कुत्तों के हमले में बालक की मौत पर बिलखते परिजन।- फोटो : HASANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed