फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Animal Husbandry Department teams are monitoring poultry farms

Amroha News: पॉल्ट्री फार्माें की निगरानी कर रहीं पशुपालन विभाग की टीमें

Wed, 20 Aug 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 20 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Department teams are monitoring poultry farms
जांच कें लिए सैंपल लेती पशुपालन विभाग की टीम। स्रोत- विभाग - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा। रामपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जिले में भी सतर्कता बरती जा रही है। जांच के लिए नमूनों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। उझारी में बगुले की मौत के बाद पशुपालन विभाग की टीम ने वहां से 24 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। मंगलवार को भी जिले में अलग-अलग जगहों से 14 नमूने लिए गए हैं। सीवीओ के अनुसार अभी जिले में कोई भी पॉजीटिव मामला सामने नहीं आया है। फिर भी एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन

रामपुर में दो पॉल्ट्री फाॅर्म में मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पशुपालन विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इसके बाद दोनों फार्मों की मुर्गियों व अंडों को दबा दिया गया था। साथ ही एरिया को क्वारंटाइन भी कर दिया गया था। रामपुर में बर्ड फ्लू का मामला सामने के बाद पड़ोसी जिलों में भी एहतियात बरतना शुरू कर दी गई थी। अमरोहा में भी पशुपालन विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई थी।
विज्ञापन

रविवार को हसनपुर के उझारी में एक बगुले के मृत पाए जाने पर लोगों ने उसकी बर्ड फ्लू से मौत की आशंका जताई थी। बगुले की मौत से लोगों में बर्ड फ्लू की आशंका घर कर गई थी। इसके बाद पशुपालन विभाग की टीम ने सोमवार को क्षेत्र में 24 कबूतरों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। सीवीओ डॉ. आभा दत्त ने बताया कि अभी तक जांच के लिए भेजा गया कोई नमूना भी पॉजीटिव नहीं आया है लेकिन फिर भी एहितयात के तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। रोजाना लिए जाने वाले नमूनों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मंडी धनौरा क्षेत्र से 14 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पॉल्ट्री फार्मों की भी लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed