{"_id":"699e14732c3223d60a02002c","slug":"angry-farmer-leaders-blocked-the-road-after-officials-did-not-arrive-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-158104-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भड़के किसान नेताओं ने सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भड़के किसान नेताओं ने सड़क पर लगाया जाम
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन असली ने गन्ना प्रजाति 05009 की स्थिति स्पष्ट करने के लिए गन्ना अधिकारियों के मौके पर नहीं आने से नाराज होकर ब्लॉक कार्यालय के बाहर गजरौला मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को शांत कर जाम खुलवाया। कार्यकर्ताओं के बीच आए तहसीलदार ने गन्ना परिषद अधिकारी को मौके पर पहुंचने के लिए कहा। भाकियू ने दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।
भारतीय किसान यूनियन असली की एक बैठक मंगलवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने गन्ना विभाग के अधिकारी गन्ना प्रजाति 05009 को 05011 बता रहे हैं। गन्ना प्रजाति 05011 सामान्य प्रजाति है। जबकि गन्ना प्रजाति 05009 का बीज स्वयं गन्ना विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि गन्ना प्रजाति की जांच किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बगैर ही कर ली गई। दो बजे तक गन्ना विभाग से किसी अधिकारी के नहीं आने पर कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय के बाहर गजरौला मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों ने गन्ना विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
जाम लगने की सूचना पर मौके पर आए थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने यात्रियों की परेशानी के मद्देनजर पदाधिकारियों से जाम खोलने की अपील की। मौके पर आए तहसीलदार मूसाराम थारू ने गन्ना निरीक्षक को फोन कर मौके पर पहुंचने के लिए कहा। गन्ना परिषद कार्यालय से आए प्रतिनिधि ने जांच का आश्वासन दिया। भाकियू असली ने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए जाम खोल दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बचन सिंह, जिला प्रवक्ता नरेश कुमार, जसपाल गिल, सुरेश यादव, जगदीश यादव, ऋषिपाल सैनी आदि मौजूद थे।