फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Angered by the scolding of the family, the teenager hanged herself to death

परिजनों की डांट से नाराज किशोरी ने फंदे पर लटक कर जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Angered by the scolding of the family, the teenager hanged herself to death
गजरौला। थाना क्षेत्र में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह मृतका के पिता ने थाना जाकर पुलिस को खुदकुशी की खबर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल की। मोहल्ले में चल रही चर्चा है कि किशोरी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया था। उसकी पिटाई की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन

गजरौला के एक मोहल्ले निवासी व्यक्ति शुक्रवार की सुबह दस बजे थाने पहुंचा। उसने पुलिस को सूचना दी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के पिता के मुताबिक बेटी को पत्नी ने पड़ोस में रहने वाले युवक के घर देख लिया था। जिस पर उसे डांट फटकार लगाई थी।
विज्ञापन

किशोरी की खुदकुशी की सूचना मिलते ही नवागत थाना प्रभारी शरद मलिक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। कॉल कर फील्ड यूनिट बुलाई। उसने फिंगर प्रिंट उठाए। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि किशोरी के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजन पड़ोस में रहने वाले युवक के घर जाकर मिलने की बात कह रहे हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रेमी युवक व उसका परिवार घर से फरार है। मृतका के पिता की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed