फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Anger in the organization due to death threat to the officer of Shikshamitra Sangh

Amroha News: शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारी को जान मारने की धमकी से संगठन में रोष

Sat, 03 May 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 03 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Anger in the organization due to death threat to the officer of Shikshamitra Sangh
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारी के साथ अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने से संगठन के पदाधिकारियों में रोष है। संगठन के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर पोसवाल के नेतृत्व में शिक्षामित्र कोतवाली पहुंचे। कहा कि मल्लवाली डगरौली निवासी शिक्षामित्र रमेश सिंह पड़ोसी गांव कालका वाली डगरौली के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे शिक्षामित्र बाइक से विद्यालय जा रहे थे। कुछ दूरी पहले गांव के दबंग किस्म के लोगों ने रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का प्रयास किया। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

एससी एक्ट के झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी दी। स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। शुक्रवार को भी आरोपियों ने शिक्षामित्र के साथ अभद्रता की। शिक्षामित्र संघ पदाधिकारियों का कहना है कि अगर शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तार नहीं किए गई तो उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ आंदोलन को बाध्य होगा। इस दौरान उपाध्यक्ष वरुण गुर्जर, इंचार्ज अध्यापक सुरेश चन्द्र, ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी रामवीर सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप चौहान, ब्लॉक मंत्री जगत सिंह, भूदेव सिंह, शीशराम सिंह, भोपाल सिंह, पूरन सिंह, जयवर्धन सिंह, भूरे सिंह, मंगल सिंह चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed