फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Anger expressed over non-increase in capacity of Dingra power plant

Amroha News: डींगरा बिजलीघर की क्षमता वृद्धि न होने पर जताया रोष

Wed, 25 Jun 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 25 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Anger expressed over non-increase in capacity of Dingra power plant
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

अफसरों के आश्वासन के बावजूद डींगरा बिजलीघर की क्षमता वृद्धि न होने पर किसानों में रोष है। डींगरा बिजलीघर पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक में किसानों व पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। साथ ही बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
डींगरा बिजलीघर की क्षमता वृद्धि के लिए भाकियू असली ने 19 जून को बिजलीघर पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर रखने का आश्वासन दिया था। भाकियू असली के मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि पीपली तगा में 132केवी का बिजलीघर बनने से कोई लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र को शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति नहीं मिल रही है। बैठक में डीएम से वेव इंडस्ट्रीज पर बीते पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग की गई। ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए के बढ़ते आतंक को देखते हुए पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग भी की गई। बैठक में खचेड़ू सिंह, रामवीर सिंह, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed