फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Anganwadi worker and her husband arrested for smuggling liquor, 150 boxes of liquor recovered

आंगनबाड़ी वर्कर और उसका पति शराब तस्करी में गिरफ्तार, 150 पेटी शराब बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker and her husband arrested for smuggling liquor, 150 boxes of liquor recovered
मंडी धनौरा(अमरोहा)। कोविड ड्यूटी का स्टीकर लगे मिनी ट्रक से पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 150 पेटियां बरामद की हैं। इस वाहन में सवार महिला ने खुद को आंगनबाड़ी वर्कर बताया है। पुलिस ने उसे तथा उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला के पति पर शराब तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामद की गई शराब की कीमत 11 लाख रुपये है।
विज्ञापन

सीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक मिनी ट्रक में दूसरे राज्य से तस्करी कर अंग्रेजी शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस चुचैला कलां गांव के पास रामगंगा पोषक नहर पर मुस्तैद हो गई। कुछ देर बाद एक मिनी ट्रक आता दिखाई दिया। उसमें चालक के साथ एक महिला व एक पुरुष आगे बैठे थे। पुलिस को देखकर चालक व पास बैठा व्यक्ति भाग निकले। महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम सुधा पत्नी समरपाल निवासी ग्राम मुसल्लेपुर थाना बछरायूं बताया। सीओ के मुताबिक सुधा आंगनबाड़ी वर्कर है। मिनी ट्रक में अंग्रेजी शराब की 150 पेटियां लदी हुईं थीं। पुलिस का कहना है कि महिला ने स्वीकार किया है कि वह व उसका पति समरपाल दूसरे राज्यों से शराब लाकर यहां बेचते हैं।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने आंगनबाड़ी वर्कर के पति समरपाल को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया। समरपाल के खिलाफ थाना धनौरा व बछरायूं में शराब तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। मिनी ट्रक के शीशे पर कोविड ड्यूटी लिखा हुआ स्टीकर लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से बचने के लिए महिला को रखते थे आगे
मंडी धनौरा(अमरोहा)। सीओ ने बताया कि शराब लाने के दौरान सुधा मिनी ट्रक में आगे बैठ जाती थी। इसके पीछे मकसद था कि रास्ते में चेकिंग के समय पुलिस महिला को बैठा देखकर गाड़ी आगे जाने दे। चेकिंग हो तो भी कार्रवाई की नौबत न आए। पुलिस को भ्रमित करने के लिए मिनी ट्रक के आगे शीशे पर कोविड ड्यूटी लिखा हुआ स्टीकर भी लगा रखा था। सीओ ने बताया कि मिनी ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर भी फर्जी है। इसकी जांच कराई जा रही है। संवाद

पंचायत चुनाव में बड़ी मात्रा में की शराब की सप्लाई
मंडी धनौरा। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि अप्रैल माह में हुए पंचायत चुनाव में समरपाल ने बड़ी मात्रा में शराब की सप्लाई की थी। समरपाल काफी अरसे से शराब की तस्करी का धंधा कर रहा है। उसने पंचायत चुनाव के दौरान दूसरे राज्यों से शराब लाने में मिनी ट्रक पर कोविड ड्यूटी का स्टीकर लगा रखा था। समरपाल गांव व आसपास के क्षेत्र के तमाम लोग डाक्टर बोलकर संबोधित करते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed