{"_id":"6a95e269d197e1c8050be1ae","slug":"an-inquiry-will-be-conducted-into-567-gram-panchayats-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-171894-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 567 ग्राम पंचायतों की कराई जाएगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 567 ग्राम पंचायतों की कराई जाएगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। अब जनपद की 567 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत निधि की जांच कराई जाएगी। अगर कहीं पर बिना अनुमोदन के धनराशि निकालने का मामला सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों इस तरह के मामले में कई ग्राम पंचायतों में सामने आए हैं। जिसे लेकर विभागीय अधिकारी सतर्क हो गए हैं।
जनपद में 576 ग्राम पंचायत हैं। इनमें से जोया ब्लॉक में ही नौ ग्राम पंचायतों से करीब 28 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आ चुका है, हालांकि इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित किया जा चुका है। इसके बाद ग्राम पंचायतों में सीडीओ ने जांच के आदेश दिए थे लेकिन अगर जांच ठीक तरह से की जाती है तो और मामले सामने नहीं आते।
इसके बाद भी हसनपुर और गजरौला ब्लॉक में कई ग्राम पंचायतों से धनराशि निकालने के मामले सामने आए हैं। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने 567 ग्राम पंचायतों में जांच के निर्देश दिए हैं। एडीओ पंचायत अपने-अपने ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में पंचायत निधि के खातों के जांच करेंगे।
विज्ञापन
जब से ग्राम प्रधान प्रशासक बने हैं, तब से नई व्यवस्था लागू की गई है कि गांवों में नए विकास कार्य कराने से पहले डीएम का अनुमोदन लेना जरूरी होगा, लेकिन इसके बावजूद भी खातों से राशि निकाली जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि अब सभी ग्राम पंचायतों की जांच कराई जाएगी। जहां पर नियम विरुद्ध पैसा निकाला गया होगा,तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद