फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   An elderly man was attacked with sticks for refusing to sell his house

Amroha News: मकान बेचने से मना करने पर बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला

Thu, 30 Jan 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 30 Jan 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
An elderly man was attacked with sticks for refusing to sell his house
बछरायूं/कुआखेड़ा (अमरोहा)।
विज्ञापन

पुश्तैनी मकान बेचने से मना करने पर बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घर में रखी 30 हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव कुआंखेड़ा निवासी अनीस अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि गांव में उनका पुश्तैनी मकान है। परिवार के सभी लोग दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं। वह गांव में पुश्तैनी मकान में रहते हैं। पिछले साल 24 दिसंबर को गांव के ही शाहनवाज, सद्दाम, नवाब अहमद, आसिफ, आरिफ व इमरान ने उसके घर आकर उससे मकान बेचने के लिए कहा। मना करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान पति से करने पर उन्होंने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।
विज्ञापन

10 जनवरी की रात आरोपियों ने घर में घुसकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। अनीस अहमद का आरोप है कि आरोपी घर में रखे 30 हजार रुपये भी अपने साथ ले गए। अनीस अहमद का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed