फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Youths were going bike while making a video, collided with divider, two youths from Sambhal died

Amroha: वीडियो बनाते हुए बाइक से जा रहे थे युवक, डिवाइडर से टकराई, संभल के दो युवकों की मौत... टूट गए हाथ-पांव

Fri, 16 May 2025 05:31 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 16 May 2025 05:31 PM IST
सार

हसनपुर में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में संभल के दो युवकों की माैत हो गई। युवक बरात में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
Amroha: Youths were going bike while making a video, collided with divider, two youths from Sambhal died
हसनपुर एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से बाइक टकराने से संभल के उदरनपुर खागी निवासी सतपाल (30) और पप्पू (28) की मौत जबकि उनका एक साथी घायल हो गया। तीनों युवक बरात में शामिल होने जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव उदरनपुर खागी से हसनपुर के गांव श्यामपुरी में शुक्रवार दोपहर के एक बरात आई थी। इस बरात में शामिल होने के लिए सतपाल पुत्र ठाकुर, पप्पू पुत्र प्रेमशंकर और हरि सिंह पुत्र छत्रपाल तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर गांव श्यामपुरी जा रहे थे।
विज्ञापन


यह तीनों युवक हसनपुर रहरा रोड पर स्थित गांव मंगरौला से निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए। गांव रूखालू के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में सतपाल और पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। हरि सिंह घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस एवं ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। वहीं मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तीनों युवक बाइक पर सवार होकर बरात में जा रहे थे। सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed