{"_id":"570ff2f24f1c1b673b4a6f89","slug":"amroha-won-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा ने मुरादाबाद को 119 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा ने मुरादाबाद को 119 रनों से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
महिला क्रिकेट टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर स्थित इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट के मैदान में आयोजित किए जा रहे इंविटेशन क्रिकेट लीग के चौथे दिन गुरुवार को डीपीएस अमरोहा ने अजीम पाशा क्रिकेट क्लब मुरादाबाद को 119 रनों से हरा दिया। विजेता टीम के खिलाड़ी गौरव कुमार मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
डीपीएस अमरोहा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इसके बाद डीपीएस अमरोहा की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 267 रन बनाए। इसमें गौरव कुमार ने सर्वाधिक 84, अश्विन ने 31, यति ने 28 रनों का योगदान दिया।
मुरादाबाद क्लब के गेंदबाज अनुज कुमार, भुवनेश राणा, अजीम व शबाब ने दो-दो विकेट झटके। जीत के लिए 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद की टीम 148 रनों के स्कोर पर ही आल आउट हो गई। बल्लेबाज अजीम का 45 रनों का योगदान नाकाफी साबित हुआ।
विज्ञापन
अमरोहा के गेंदबाज जीशान व जब्बार ने दो-दो विकेट लिए। इस प्रकार डीपीएस अमरोहा ने 119 रनों से मैच जीत लिया। अंपायर मोहित व प्रशांत रहे। कोच मोहम्मद अली, साबिर अली, सलमान, गुड्डू भाई, अजय कुमार मौजूद रहे।