फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Woman dies after delivery, ruckus in private hospital, doctor accused of negligence

Amroha: डिलीवरी के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल में हंगामा, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Fri, 22 Dec 2023 05:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 05:42 PM IST
सार

त्रिलोकपुर निवासी ने पत्नी को प्रसव पीड़ा होने के बाद 27 नवंबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद बच्ची पैदा हुई थी। इसके कुछ दिनों बाद महिला की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उपचार शुरू हुआ तो महिला ने दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। 

विज्ञापन
Amroha: Woman dies after delivery, ruckus in private hospital, doctor accused of negligence
अमरोहा में प्रदर्शन करते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर में डिलीवरी के 25 दिन बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने निजी चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत किया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर निवासी नाजिम ने अपनी छब्बीस वर्षीय पत्नी परवीन को प्रसव पीड़ा के दौरान 27 नवंबर को हसनपुर के ग्रीन सिटी कालोनी में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


उसी दिन शाम को ऑपरेशन से एक बच्ची पैदा हुई थी। लेकिन प्रसव के बाद परवीन की तबीयत खराब हो गई थी। जिसका उपचार कराया जा रहा था। 12 नवंबर को फिर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो उन्होंने बच्चे दानी में इन्फेक्शन बताते हुए फिर ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद फिर से महिला की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन


उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह को मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। नाराज परिजनों में अस्पताल में पहुंचकर हंगामा किया। चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही है। मृतका ने अपने पीछे दो बेटी व एक बेटा छोड़ा है। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed